बलरामपुर, मार्च 2 -- उतरौला, संवाददाता। ग्राम पंचायत गायडीह में सरकारी खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव के निवासी नफीस अहमद, मोहम्मद अनीस और मसीहुद्दीन ने थाना दिवस पर उपजिलाधिकारी उतरौला को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा उनकी निजी भूमि पर अवैध रूप से पीली ईंट का खड़ंजा बिछवाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां सरकारी खड़ंजा प्रस्तावित है, वह लगभग दस कड़ी भूमि पर स्थित है, लेकिन प्रधान उस हिस्से को छोड़कर उनकी जमीन पर निर्माण करवा रहे हैं। उनका आरोप है कि यह कदम किसी खास व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की नीयत से उठाया गया है। पीड़ितों ने इसे भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया कि खड़ंजा का निर्माण निर्धारित सरकारी रास्ते पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.