रांची, मार्च 19 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में बिजली और पर्यटन विभाग से जुड़े 116 करोड़ रुपए से अधिक के बहुचर्चित घोटाले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परागना निवासी अराध्य सेनगुप्ता उर्फ अर्नव गांगुली के खिलाफ को चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी पर 9 करोड़ रुपए की हेराफेरी में संलिप्ता पाई गई है। वह न्यायिक हिरासत में है। इससे पूर्व भी मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। सीआईडी की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सुनियोजित साजिश के तहत झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेटीडीसीएल), झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड (जेयूयूएनएल) और झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज मास्टर ट्रस्ट (जेएसईईएमटी) जैसी सरकारी संस्थाओं को निशाना बनाया। पर्यटन विभाग से 10.40 करोड़, बिजली विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.