सरकारी क्रय केंद्रों से 43 दिनों में 277 एमटी गेहूं की हुई खरीद
सुपौल, मई 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था किसानों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हो रही है। हालत यह है कि खरीद शुरू होने के 43 दिनों बाद भी जिले में महज 120 किसानों ने 277.793 एमटी गेहूं ही सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा है। पिछले 15 दिनों में केवल पांच किसानों ने 12.449 एमटी गेहूं बेची। खरीद की यह धीमी रफ्तार प्रशासन और सहकारिता विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। जिले में 25 जून तक गेहूं खरीद की प्रक्रिया चलेगी। खरीद के लिए 134 समितियों का चयन किया है। शुरुआत में जिले को 390 एमटी खरीद का लक्ष्य दिया था, पर अप्रैल के अंत में इसे बढ़ाकर 3759 एमटी कर दिया गया। बावजूद इसके अब तक लक्ष्य के मुकाबले महज 7.40 प्रतिशत खरीद ही हो सकी है। यह भी पढ़ें- सरकारी क्रय केंद्रों से 43 दिनों में 277 एमटी गेहूं की ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.