नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- इंटरनेट आज पढ़ाई का एक जरूरी संसाधन बन चुका है। लेकिन आज भी कई छात्र आर्थिक कमजोरी की वजह से इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसकी जरूरत को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को बड़ राहत दी है। अब उन्हें पढ़ाई के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, सरकार ने सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा देने के लिए एक योजना की शुरूआत की है। चलिए जानते हैं कि क्या है यह योजना और छात्रों को क्या-क्या फायदा मिलेगा।क्या है ओडिशा शिक्षा सेतु योजना ओडिशा सरकार के इस योजना का नाम ओडिशा शिक्षा सेतु है। इस योजना के लिए सरकार ने 393.62 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। योजना के तहत छात्रों को कॉलेज कैंपस में रोजाना 1 GB तक मुफ्त इंटरने...