संवाददाता, फरवरी 23 -- यूपी के बहराइच में परिषदीय स्कूलों की 13 हजार से अधिक किताबों को कबाड़ी के हवाले किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग के एक चपरासी समेत चार को गिरफ्तार किया गया है। कबाड़ी व ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में थाना रामगांव में केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दो अनुचर पहले ही निलम्बित किए गए है। अनुदेशक, जिला समन्वयक, स्पेशल एजुकेटर की संविदा समाप्त की जा चुकी है। लेखाधिकारी और बीईओ नगर जांच के दायरे में हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। रामगांव थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह व पुलिस बल रविवार को शिक्षा विभाग में अनुचर के पद पर तैनात व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.