बेगुसराय, मई 12 -- मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अवैध उजला बालू खनन के विरुद्ध पुलिस की ओर से मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने खोरमपुर पंचायत में चिह्नित स्थलों पर कार्रवाई की। हालांकि, मौके से कोई बड़ी बरामदगी नहीं हो सकी। पुलिस जब लौट रही थी, तभी रास्ते में देवा सिंह का ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू लेकर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस द्वारा चालक से पूछताछ के लिए वाहन को रोका गया लेकिन इसी दौरान स्थानीय बालू माफियाओं द्वारा बल प्रयोग करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस कब्जे से छुड़ा लिया गया और वाहन समेत चालक भाग निकला। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कार्रवाई में हस्तक्षेप करने तथा अवैध खनन से संबंधित धाराओं के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी ...