संभल, अप्रैल 10 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसमपुर में गुरुवार को खेत में नींव लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस की ओर से महिला ग्राम प्रधान समेत 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला उस समय तूल पकड़ गया था जब निर्माण कार्य की पैमाइश के लिए पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम का ग्रामीणों से सामना हो गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई और महिलाओं व ग्रामीणों की ओर से पथराव भी किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से पुलिस पर ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। सिटी इंचार्ज सोमपाल सिंह की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि मुकेश कुमार निवासी आर्यसमाज रोड बहजोई की ओर से फोन पर सूचना दी गई कि 7 अप्रैल को एसडीएम के आदेश पर गांव ईसमपुर की गाटा संख्या 1015-1016 की जमीन पर ठि...