सरकारी कार्य में बाधा और हंगामे में नौ नामजद
बाराबंकी, मई 12 -- बाराबंकी। तहसील रामनगर क्षेत्र में राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बड्डूपुर के ग्राम बैकुण्ठापुर मजरे भगौली निवासी सुखलाल पुत्र पुत्तीलाल ने बताया कि इनके खेत की मेड़बंदी पूर्व में राजस्व निरीक्षक द्वारा कराई गई थी। नापी गई भूमि के कोनों पर पत्थर व एंगल लगाए गए थे। आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें उखाड़ लिया था, जो बाद में उनके घर से बरामद हुए। इस संबंध में फोटो और वीडियो फुटेज भी उपलब्ध होने की बात कही गई है।बताया गया कि न्यायालय उपजिलाधिकारी रामनगर के आदेश के अनुपालन में 10 मई को राजस्व टीम, महिला पुलिस बल तथा लालपुर करौता चौकी प्रभारी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.