हरदोई, जून 18 -- हरदोई। सरकारी बिजली कार्य के दौरान लाइनमैन के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के पचकापुरवा निवासी मायाप्रकाश बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। बताया कि 12 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे वह ग्राम कोढ़ा में खराब बिजली लाइन को दुरुस्त कर रहे थे। तभी गांव निवासी अनुपम अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और आपूर्ति को लेकर नाराजगी जताने लगा। आरोप है कि आरोपित गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगा। यह भी पढ़ें- सरकारी कार्य के दौरान लाइनमैन से मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज मायाप्रकाश ने बताया कि जब उन्होंने सरकारी ड्यूटी में व्यस्त होने की बात कही तो आरोपित अनुपम...