सरकारी कार्य के दौरान लाइनमैन से मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 18 -- हरदोई, संवाददाता। सरकारी विद्युत कार्य के दौरान लाइनमैन के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पचकापुरवा निवासी मायाप्रकाश विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे वह ग्राम कोढ़ा में खराब विद्युत लाइन को दुरुस्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी अनुपम अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और बिजली आपूर्ति को लेकर नाराजगी जताने लगा। आरोप है कि आरोपित ने गाली-गलौज शुरू कर दी। फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगा। मायाप्रकाश के अनुसार जब उन्होंने सरकारी ड्यूटी में व्यस्त होने की बात कही तो आरोपित अनुपम कुमार व उसके साथ अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.