भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सरकारी कार्यालयों में बकाया राशि की निकासी की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। वेतन-मानदेय निकासी के बाद बकाया एरियर या अन्य राशि को निकालने के लिए सभी कार्यालयों में स्थापना और लेखा लिपिक प्रेशर में हैं। सरकार ने 10 मार्च के बाद बकाया निकासी पर रोक लगाई है। अब तो 10 मार्च के बाद मुख्यालय द्वारा ऑटो सरेंडर कर लिया जाता है। अब तो पोर्टल पर उपलब्ध आवंटन के हिसाब से ऑनलाइन अप्रूवल लेना होता है। इसलिए कोषागार में विपत्र पास कराने की लंबी भीड़ नहीं होती है। लेकिन गलत तरीके से ऑनलाइन पेमेंट न हो सके, इसके लिए कर्मियों को हिदायत दी गई है। जो पूरी जांच-परख के बाद ही बैंकों को पेमेंट की अनुमति देते हैं। ऑनलाइन विपत्र पारित कराने के लिए कार्यालयों में भीड़ लगी रहती है। खासकर अभियंत्रण कार्यालयों में। सभी ...