आदित्यपुर, जुलाई 18 -- चांडिल। नीमडीह प्रखंड को तम्बाकू मुक्त बनाने को लेकर शुक्रवार को बीडीओ कुमार एस अभिनव की अध्यक्षता में नीमडीह प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र, थाना परिसर और पशुपालन विभाग सहित सभी अधीनस्थ सरकारी कार्यालयों को अनिवार्य रूप से तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इसके तहत सभी कार्यालयों के मुख्य द्वारों और परिसरों में चेतावनी बोर्ड (साइनेज) लगाना सुनिश्चित किया जाएगा。

तम्बाकू बिक्री पर प्रतिबंध स्कूलों के 10...