चाईबासा, मई 24 -- चाईबासा। झारखंड राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला के सभी कार्यालयों, यथा- प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय एवं मुख्यालय में अवस्थित सभी कार्यालयों में आम जनों के लिए घड़े में शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी के इस दौर में जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ पेयजल की सुलभता हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसके अलावा उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के दोनों चाईबासा व चक्रधरपुर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त रखने और बंद और खराब चापाकल की मरम्मत सुनिश्चित कराने को कहा है। यह भी पढ़ें- जिले के सभी सरकारी कार्यालयों व प्रमुख चौराहों पर पानी की उपलब्धता की गई सुनिश्चित शहरी क्षेत्र में आवश्यक...