दरभंगा, जून 25 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को एलिवेटेड परियोजना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं परिसरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान प्रभावित होने वाले कार्यालयों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया तथा उनके व्यवस्थित स्थानांतरण की संभावनाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। डीएम ने परियोजना के अलाइनमेंट के अंतर्गत पड़ने वाले जिला अवर निबंधक कार्यालय, लहेरियासराय थाना, महिला थाना तथा पर्यवेक्षण गृह आदि का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित परिसरों की उपलब्ध भूमि, भवन संरचना एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि कार्यालयों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को इस प...