रांची, सितम्बर 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के प्रारंभिक दो छंदों का सरकारी कार्यक्रमों, औपचारिक समारोहों और विद्यालयों की सभाओं में गाने के लिए निर्णय लेने का आग्रह किया है।

पत्र में निवेदन उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और संसद की ओर से पारित नए दिशा-निर्देश के आलोक में सभी सरकारी कार्यकमों और औपचारिक समारोहों और विद्यालयो की सभाओं में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सभी छह छंदों को गाना अनिवार्य कर दिया गया है। भारत का राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के प्रारंभिक दो छंद पूरी तरह से मातृभूमि की प्राकृतिक सुन्दरता पर आधारित है। इन दो छंदों में कोई भी विशेष धार्मिक प्रतीक या चित्रण नहीं है। यह भारत की भौगोलिक और प्राकृतिक सम्प्रभुता क...