अमरोहा, मार्च 12 -- गजरौला, संवाददाता। सरकारी काम से गांव में गए ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ बुधवार को ग्रामीण ने अभद्रता कर जाति सूचक शब्द कहे। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने मौके की वीडियो भी बनाई है। पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी राजपाल सिंह बुधवार को बसैली गांव में एक लाभार्थी के आवास की जीओ टैगिंग करने गए थे। आरोप है वहां लाभार्थी के भाई ने उन्हें रोक लिया तथा अभद्रता करने लगा। राजपाल सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपने परिवार के अन्य लोग भी वहां बुला लिए। आरोप है कि ग्रामीण ने राजपाल सिंह को जाति सूचक शब्द भी कहे। शोर होने पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। लोगों की भीड़ जमा हुई। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। राजपाल सिंह ने घटना की त...