सरकारी कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा पेंशन के लिए बुजुर्ग ने कराया मुंडन
छपरा, जून 2 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की दंदासपुर पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान सरकारी व्यवस्था की एक गंभीर लापरवाही उजागर हुई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक एक जीवित बुजुर्ग को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिए जाने के विरोध में बुजुर्ग ने अधिकारियों के सामने ही अपना मुंडन करा लिया। मुंडन कराने वाले बुजुर्ग की पहचान दंदासपुर पंचायत निवासी राजदेव मांझी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन कई महीनों से बंद थी। जब उन्होंने इसकी जानकारी लेने का प्रयास किया तो पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शा दिया गया है। इसी वजह से उनकी पेंशन का भुगतान रोक दिया गया। राजदेव मांझी ने बताया कि पेंशन चालू कराने के लिए उन्होंने कई बार संबंधित कार्यालयों का चक्कर लगाया, लेकिन उनकी समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.