नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाता है और वह 48 घंटे से ज्यादा समय तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे स्वतः निलंबित (डीम्ड सस्पेंशन) माना जाएगा। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब वे बिहार के समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल के प्रशासक विश्वजीत सिंह की जमानत बहाल कर रहे थे। सिंह पर आरोप था कि उन्होंने एक संविदा कर्मचारी का 36,421 रुपये का बकाया वेतन जारी करने के बदले 4,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर दिया था। यह भी पढ़ें- 48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहे तो स्वत: हो जाएंगे सस्पेंड; सरकारी कर्मचारियों पर SC का बड़ा आदेश हाईकोर्ट ने जमानत मिलने के लगभग एक साल बाद सिंह की जमानत खारिज कर द...