चंडीगढ़, सितम्बर 18 -- Punjab DA Hike: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दशहरा से पहले राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा दिया है। सरकार ने उन्हें 8 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया है। राज्य के कर्मचारी संगठन लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग पर आंदोलन कर रहे थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कर्मचारी यूनियनों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब 90 मिनट तक बैठक हुई। बैठक के बाद सरकार की ओर से 8% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की गई। पंजाब सरकार के इस फैसले से चार लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इस ऐलान के बाद कर्मचारियों का महीने भर से चल रहा आंदोलन खत्म हो गया है। AAP पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने बताया कि बढ़ा हुआ DA कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी के साथ मिलेगा...