देवरिया, दिसम्बर 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। मानव संपदा पोर्टल पर सरकारी अफसरों, कर्मचारियों को अपनी चल, अचल संपत्ति का ब्योरा देना अनिवार्य है। मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों उनके अधीन अफसरों, कर्मचारियों का ब्योरा देने को पत्र भेजा है। इसमें 31 जनवरी-26 तक संपत्ति का ब्योरा नहीं देने पर आदेश की अहवेलना माना जायेगा। एक फरवरी से पोर्टल पर ब्योरा नहीं दर्ज कराने वाले अफसरों, कर्मचारियों की पदोन्नति रोक दी जाएगी। भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति जुटाने वालों का पता लगाने को शासन ने सभी सरकारी अफसरों, कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल अपनी चल, अचल संपत्ति का ब्योरा देना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने 18 अगस्त-23 को शासनादेश जारी किया। बाद में भी कई बार पत्र जारी किया गया। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने समस्त विभागाध्यक्षों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.