सरकारी कर्मचारी से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
हाथरस, अप्रैल 23 -- सहपऊ। कोतवाली में सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारियों लटूरी सिंह ने दो युवकों के विरुद्ध उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे मढ़ाभोज माइनर की पटरी मिट्टी के भरे हुए डंपर निकल रहे थे। गस्त के दौरान जब उसका फोटो खींचा एवं रोकने की कोशिश की गई तो गांव करैया निवासी प्रीत कुमार एवं जयवीर सिंह मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसका सिर फट गया जिससे वह खून से लथपथ हो गया। इस मारपीट में करैया के वर्तमान प्रधान उदयवीर सिंह का भी सहयोग था। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.