नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- केंद्रीय कर्मचारियों के सालाना बोनस यानी PLB (Productivity-Linked Bonus) को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। ग्रुप-B और C के नॉन गजेटेड केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कर्मचारी संगठन जल्द बोनस जारी करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी प्रतिनिधियों की नजर खास तौर पर अक्टूबर के पहले सप्ताह पर है। कुछ कर्मचारी संगठनों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी बोनस दशहरा से पहले जारी किया जा सकता है। इस साल दशहरा 20 अक्टूबर को है, जबकि दुर्गा पूजा 21 अक्टूबर को है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- टॉप-10 से बाहर हुआ NSE का शेयर, निवेशकों के लिए एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अहम लेवलअक्टूबर के पहले सप्ताह में आ सकता है बोनस कर्मचारी संगठनों की ओर से बोनस भुगतान जल्द करने की मांग लगातार उठ रही है। 25 सितंबर 2026 को ज्वॉ...