नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- साल 2026 में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते यानी DA और DR (Dearness Relief) को लेकर कई राज्यों ने राहत का ऐलान किया है। असम, बिहार, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम समेत कई राज्यों ने DA में बढ़ोतरी की है। कुछ राज्यों ने पुराने बकाये यानी एरियर के भुगतान की भी घोषणा की है। DA का उद्देश्य महंगाई बढ़ने के कारण कर्मचारियों की कम होती खरीद क्षमता को कुछ हद तक संतुलित करना है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- गिरावट की आंधी में भी टिका है यह शेयर, इन वजहों से शेयर में तूफानी तेजी केंद्र सरकार 7th पे कमीशन के तहत DA में साल में दो बार संशोधन करती है। इसके लिए ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है। 2026 में केंद्र...