नई दिल्ली, मई 27 -- 8th Pay Commission latest updates: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर इस समय 8वें वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) की अपडेट्स पर टिकी हुई हैं। सभी को उम्मीद है कि नए वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद सैलरी और पेंशन में बड़ा इजाफा होगा। लेकिन, अब एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि अगर 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को कौन-कौन से एरियर मिलेंगे और किन भत्तों का फायदा शायद नहीं मिल पाएगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- राहतभरा बुधवार: पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, सीएनजी के भी चेक करें लेटेस्ट भाव दरअसल, 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका है और माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी। हालांकि,...