नई दिल्ली, मार्च 15 -- DA Arrears Announcement: पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों को रविवार को खुशखबरी मिली है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य कर्मचारियों का 2009 से बकाया महंगाई भत्ता (DA) एरियर दिया जाएगा। चुनाव आयोग शाम चार बजे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों की चुनावी तारीखों का शाम चार बजे से ऐलान कर रहा है। इसके बाद से जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां पर मोडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) लागू हो जाएगा। ऐसे में राज्य सरकारें कोई नई घोषणाएं नहीं कर सकेंगी। एमसीसी लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी ने महंगाई भत्ता एरियर देने समेत कई बड़े ऐलान किए। ममता बनर्जी ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार इस साल मार्च से अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों-...