नई दिल्ली, जुलाई 3 -- DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ने (DA) का बेसब्री से इंतजार है। जुलाई में केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों को जुलाई 2026 से मिलने वाला महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो डीए 60 फीसदी से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। डीए कितना बढ़ेगा इसका फैसला जून 2026 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़े आने के बाद ही तय होगा।कैसे तय होता है महंगाई भत्ता? जुलाई-दिसंबर 2026 पीरियड के लिए डीए कैलकुलेशन जुलाई 2025 से जून 2026 तक 12 महीने के AICPI-IW डेटा के आधार पर तय किया जाता है। अनुमान है कि अगर जून 2026 का इंडेक्स 151 के आसपास रहता है, तो कैलकुलेशन के अनुसार DA लगभग 63.7 प्रतिशत होगा। सरकार D...