नई दिल्ली, मई 23 -- LIC bonus share record date: सरकारी बीमा कंपनी LIC की तरफ से पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिया जा रहा है। एलआईसी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि अगले हफ्ते है। एलआईसी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।LIC बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट एलआईसी की तरफ से 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए एलआईसी ने 29 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर इस दिन रहेंगे उन्हें बोनस शेयर का लाभ होगा। बता दें, एलआईसी की तरफ से पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- SBI कर्मचारी की अगले हफ्ते 2 दिन की हड़ताल, बैंक ने जारी की एडवाइजरीडिविडेंड का भी हुआ ऐलान (LIC Dividend Record date) एलआईसी ने बोनस शेयर के साथ-स...