कोलकाता, मई 5 -- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अब सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। टीएमसी की बुरी तरह हार के बाद बंगाल के मुख्य सचिव ने राज्य के सभी विभागीय सचिवों और दफ्तरों के प्रमुखों को सरकारी दस्तावेज़ों और रिकॉर्ड की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार किसी भी परिस्थिति में कोई भी महत्वपूर्ण कागज़ या फ़ाइल दफ्तर परिसर से हटाई, बिगाड़ी या बाहर नहीं ले जाई जाएगी। आशंका है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्त ने के बाद सराकारी दफ्तों में मौजूद दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।किस बात की है आशंका यह निर्देश सभी विभागों में सरकारी रिकॉर्ड की अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर जोर देता है। आदेश में अधिकारियों से सतर्क रहने और संवेदनशील दस्तावेजों के किसी भी नुकसान या गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए ज...