अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए किसी देवदूत से कम नहीं। लोधा ब्लॉक के गांव बादबामनी से गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही 102 एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित कर्मियों ने आपात स्थिति में रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। गावं बादबामानी निवासी मुकेश की 23 वर्षीय पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। महिला जिला अस्पताल में एंबुलेंस गांव पहुंच गई। महिला को एंबुलेंस से अस्पताल रवाना किया गया। गांव से निकलते ही तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी साधना ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा करवा कर सुरक्षित प्रसव कराया। मां व नवजात शिशु को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। एंबुलेंस सेवा के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.