औरंगाबाद, मार्च 26 -- गोह प्रखंड के दधपी ग्राम पंचायत मुख्यालय के वार्ड संख्या 13 में स्थित प्राचीन कुआं सरकारी उपेक्षा का शिकार हो गया है। कभी पेयजल का प्रमुख स्रोत रहा यह कुआं अब उपयोग से बाहर है, जिससे आस-पास के कुछ लोगों ने इसे भरने की कोशिश शुरू कर दी है। यह कुआं सरकारी जमीन पर स्थापित है और पूर्व में ग्रामीण इसके पानी का उपयोग पीने, कपड़ा धोने, स्नान करने तथा धार्मिक कार्यों में करते थे। पिछले कुछ वर्षों से उपयोग बंद होने के कारण इसकी स्थिति जर्जर हो गई है। ग्रामीण सह समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द जीर्णोद्धार नहीं हुआ तो कुछ लोग इसे पूरी तरह भर सकते हैं। वहीं रंजीत खत्री, रिंकू देवी, मीना देवी, देवंती देवी और निरु कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.