फिरोजाबाद, अप्रैल 23 -- प्रशासन की उपेक्षा से नाराज ग्राम प्रधानों ने जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना स्थल पर ग्राम प्रधानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुरुवार को प्रधान संघ के तत्वावधान में जनपद के दूर दराज क्षेत्रों से जिला मुख्यालय पहुंचे ग्राम प्रधानों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रधानों ने प्रदेश सरकार द्वारा समय पर पंचायत चुनाव न कराए जाने पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग जोर शोर से उठाई।अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने ज़िला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। कहा कि प्रधानों के हितों , हकों और सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना संघर्ष क्यों ना करना पड़े।

हिंदी ह...