साहिबगंज, अप्रैल 13 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के खुटहरी और लालमाटी पंचायत में आवास पूर्ण करने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचायत भवन में लंबित आवास के लाभुक के साथ बैठक किया गया। मौके पर मनरेगा बीपीओ गगन बापू और आवास के ऑपरेटर आयुष राज मुख्य रूप से मौजूद थे। बीपीओ गगन बापू ने सभी आवास लाभुक से आवास योजना से संबंधित समीक्षा की, लंबित रहने के कारण जो भी समस्या आ रही है उसे दूर कर 1 सप्ताह के अंदर आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर खुटहरि पंचायत के उप मुखिया सुमन मंडल, वार्ड सदस्य मनोज सहा , आवास प्रभारी मानिक चंद्र साहा ,पंचायत लालमाटी में मुखिया बबिता देवी, पंचायत सचिव दिनेश कुमार , सहित सभी पंचायत सहायक और लाभुक उपस्थित थे। वही बीपीओ गगन बापू द्वारा पंचायत लालमाटी में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ल...