अलीगढ़, अप्रैल 7 -- दोदपुर सिविल लाइन के पीछ स्थित नगर निगम के सरकारी आवास को लेकर सोमवार को नगर निगम सेवाभवन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सुनवाई की। आवास में रहने वाल स्वामित्व का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। नगर आयुक्त ने 22 अप्रैल तक आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। 22 के बाद नगर निगम अपने तरीके से आवास खाली कराएगा। दोदपुर सिविल लाइन थाने के पीछे बने सरकारी आवासों में वर्षों से कब्जा किए हुए अनाधिकृत कब्जाधारियों/अध्यासियों के साथ नगर आयुक्त ने वार्ता करने के उपरांत 22 अप्रैल तक सभी आवास खाली करने की डेडलाइन निर्धारित करते हुए सभी अवैध कब्जाधारियों को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को दोदपुर सिविल लाइन थाने के पीछे नगर निगम के क्वार्टरों में रहने वाले लोगों से नगर आयुक्त ने उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम...