बदायूं, अप्रैल 11 -- जिला पुरुष अस्पताल में एनेस्थीसिया के पद पर तैनात डॉक्टर गणेश यादव का शव घर में मिला है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर डाक्टर का शव निकाला। सूचना पर रोता-बिलखता डाक्टर का परिवार पहुंचा और फिर पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर का श‌व लेकर परिवार मुरादाबाद को रवाना हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है। शुक्रवार की पूर्वाहन 11 बजे जिला अस्पताल के सरकारी आवास में एनेस्थीसिया के डॉक्टर गणेश यादव 52 वर्ष पुत्र राधेश्याम का शव सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। शुक्रवार की सुबह से डॉ. गणेश के परिवार के सदस्य लगातार फोन कर रहे थे लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा था जिसके बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस एवं डॉक्टर इंदुकात वर्मा को फोन किया और कहा कि डॉ़क्टर फोन नहीं उठा रहे हैं। उनके आवा...