बदायूं, अक्टूबर 5 -- सरकारी आवास में घुसकर सिपाही की पत्नी को जबरन साथ ले जाने, गालीगलौज, धमकी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में सात लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर जरीफनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। सिपाही ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे नौकरी से बर्खास्त कराने, झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले और हाल में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पहले जरीफनगर थाने में तैनात था और पत्नी के साथ सरकारी आवास में रहता था। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: पुलिसकर्मियों के खिलाफ याचिका पर जवाब तलब आरोप है कि चार जनवरी 2026 को साले रूपेंद्र कुमार अपने साथ वकील और तीन-चार अज्ञात...