सरकारी आदेश के बावजूद बेतला के सार्वजनिक जगहों में पानी की व्यवस्था नहीं
लातेहार, मई 28 -- बेतला प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के निर्देशों के बावजूद बेतला के सार्वजनिक जगहों में पेयजल की व्यवस्था अबतक नहीं की जा सकी है। जबकि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और प्रखंड का इकलौता पीएनबी की शाखा होने के कारण दूर-दराज के सैकड़ों लोग बेतला पहुंचते हैं। यहां बता दें कि सूबे के सीएम हेमंत सोरेन ने बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को लेकर गतदिनों राज्य के सभी नगर निकायों और संबंधित विभागों को बस स्टैंड,अस्पताल,बाजार, प्रमुख चौक-चौराहे आदि जैसे सार्वजनिक जगहों में पेयजल की व्यवस्था और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने का सख्त आदेश दिया है। पर बेतला जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में सार्वजनिक पनशाला या पानी की व्यवस्था अबतक नहीं होने से लोगों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। यह भी पढ़ें- गिद्धौर थाना में शीतल पेयजल केंद्र शुरू, राहगीरों को मिलेगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.