काशीपुर, फरवरी 7 -- जसपुर। अस्पताल से दवाई लेने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा निवासी मो. आसिफ पुत्र इब्नेहसन स्वास्थ्य केंद्र में अपनी बाइक से दवाई लेने गया था। वापसी में जब वह दवाई लेकर लौटा तो पार्किंग से उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...