मेरठ, मार्च 13 -- मवाना नगर के सरकारी अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की घटना सामने आने से एक बार फिर वाहन चोर गैंग के सक्रिय होने की आशंका बढ़ गई है। दवाई लेने आए एक व्यक्ति की बाइक अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बिहार निवासी नागेंद्र मवाना शुगर मिल में नौकरी करता है और अपने परिवार के साथ मवाना में रह रहा है। शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ सरकारी अस्पताल में दवाई लेने आया था। नागेंद्र ने अपनी बाइक अस्पताल परिसर के बाहर खड़ी कर दी और अंदर दवाई लेने चला गया। पीड़ित ने बताया कि जब वह दवाई लेकर वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। काफी देर तक आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने मवाना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दु...