सीवान, मई 18 -- सीवान। सरकारी अस्पतालों में कई जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। गरीब मरीजों के लिए यह बड़ी समस्या बन गई है। अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि कई बार डॉक्टर दवा लिख देते हैं, लेकिन अस्पताल के स्टोर में वह उपलब्ध नहीं होती। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था करने की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति बढ़ाने का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...