सरकारी अस्पताल में तैनात महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ पर मुकदमा
रुद्रपुर, मार्च 25 -- सितारगंज, संवाददाता। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में तैनात महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिद्दीकी, आस्था मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जफर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पिण्डारी निवासी बख्शीश सिंह पुत्र अजीत सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 जुलाई 2025 को उनकी 23 वर्षीय विवाहिता पुत्री काजल कौर पत्नी मनप्रीत सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉ. नेहा सिद्दीकी ने उसे भर्ती किया। रात में डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच की बात कहकर मरीज को अपने साथ आस्था मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ले जाने को कहा। आरोप है कि वहां डॉ. नेहा सिद्दीकी और डॉ. जफर ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.