रुडकी, मार्च 20 -- एक युवक ने सीएचसी में तैनात डॉक्टर डॉ. अनमोल सिंह के साथ अस्पताल में मारपीट व गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर डॉक्टर को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सीएचसी में तैनात डॉ. अनमोल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच उनके मोबाइल फोन पर एक युवक ने कॉल कर पूछा कि वह कहां पर हैं। इस पर डॉक्टर ने बताया कि वह इमरजेंसी वार्ड में मौजूद हैं। कुछ देर बाद युवक ने अपने साथियों के साथ अस्पताल में आकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...