बाराबंकी, जनवरी 2 -- देवा शरीफ। स्थानीय देवा शरीफ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की कौन कहे यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर के लोग तरस रहे हैं। जर्जर सड़कें, जलभराव की समस्या में जनता परेशान है। स्थानीय नगर पंचायत में सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी सुविधा और बस अड्डा खत्म हो जाने के कारण दरगाह पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं और नगरवासियों को तमाम समस्याओं के बीच से गुजरना पड़ रहा है। जबकि यहां उच्चाधिकारियों से लेकर मंत्री तक का आना जाना लगा रहता है। आदर्श नगर पंचायत देवा निवासी सभासद अजय निगम कहते हैं मजार शरीफ पर देश विदेश के तमाम लोगों का आवागमन रहता है। इसके बाद भी यहां पर चिकित्सा की बेहतर सुविधा नहीं है। सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी सुविधा थी वह भी अब खत्म कर दी गई है। इमरजेंसी सुविधा खत्म हो जाने के कारण देवा के मरीजों को अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.