किशनगंज, मई 7 -- ठाकुरगंज, निसं। सरकारी स्वास्थ्य सेवा के नाम पर जिले में लूट मची है, कहीं कोई व्यवस्था नहीं है, सिस्टम फेल है, सरकारी अस्पतालों की साफ सफाई के नाम पर डकैती की जा रही है, दुर्दशा ऐसी कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों की बीमारी बढ़ जाये, रोगियों के लिए बनाये गए बेसिन से बाथरूम तक गंदगी ही गंदगी है। शौचालय का मल बाहर निकल कर मरीजों के संक्रमण का खतरा बढ़ा रहा है, इसकी सूचना देने के बाद भी सीएस कुछ नहीं कर रहे हैं, डीएम से अनुरोध है कि कभी वे पौआखाली स्थित सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करें, ताकि धरातल की सच्चाई से अवगत होकर सुधार किया जा सके। यह भी पढ़ें- पौआखाली स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था पर भड़के विधायक गोपाल अग्रवालस्वास्थ्य सेवा की अव्यवस्था सत्ताधारी जदयू के विधायक गोपाल अग्रवाल ने पौआखाली स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरी...