लखनऊ, अक्टूबर 24 -- यूपी के सरकारी अस्पतालों में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन की सुविधाओं में जल्द सुधार की उम्मीद है। दरअसल प्रदेश के उन जिलों में भी आधुनिक फेको मशीन लगाने की तैयारी है, जहां अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। शासन द्वारा आधुनिक फेकोइमल्सिफिकेशन मशीनें खरीदने को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए तय मानकों के हिसाब से यूपी मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन द्वारा जल्द ही टेंडर कराने की तैयारी है। माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया इसी वर्ष दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में लगेंगी आधुनिक फेको मशीनेंमोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए फेको मशीनें फेको मशीन से मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने में अल्ट्रासाउंड तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस मशीन की मदद से छोटा चीरा लगाकर कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। कारपोरेशन की ओर से टेंडर कर...