लोहरदगा, अप्रैल 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत चिंताजनक बनी हुई है। आवश्यक उपकरणों की कमी और जहां उपकरण उपलब्ध हैं, वहां तकनीशियन के अभाव ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। इसका सबसे ज्यादा असर सदर अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में देखने को मिल रहा है। सदर अस्पताल में अब तक एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को निजी जांच केंद्रों या दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे इलाज में देरी और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। वहीं, कई मामलों में एक्स-रे की सुविधा बाधित होने पर भी मरीजों को बाहर जाना पड़ता है, हालांकि अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन चालू हालत में बताई जा रही है। खून जांच की बात करें तो सीबीसी जांच हो रही है, वहीं ...