भदोही, अप्रैल 3 -- भदोही, संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में इन दिनों दलालों का दबदबा बना हुआ है। इसके कारण मरीजों एवं तीमारदारों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों को बहका कर दलाल निजी अस्पतालों में ले जाकर भर्ती कराकर मोटी रकम कमाते हैं। बता दें कि महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही, सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां, गोपीगंज, भदोही, भानीपुर, डीघ औराई समेत जिले में कुल 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 206 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना छह से सात हजार ओपीडी नई एवं पुरानी मिलकर होती है। जिले के बड़े अस्पतालों में बिचौलिए सक्रिय हैं, जो मरीजों को निजी अस्पताल, लैब का रूख कराते हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी के आते हैं...