सरकारी अस्पतालों में बेकार बेकार पड़ी है आयरन की करोड़ों की दवाएं
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में लॉन्च हुई आयरन की नई दवा का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। एनीमिया पीड़ित गर्भवतियों के हीमोग्लोबिन का स्तर तुरंत बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस दवा को सरकारी अस्पतालों में एक वर्ष पहले लॉन्च किया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे राज्य के सरकारी अस्पतालों में आयरन की नई दवा का सात प्रतिशत ही इस्तेमाल हुआ है। इसमें भी मुजफ्फरपुर के सरकारी अस्पतालों में सिर्फ तीन प्रतिशत दवा का इस्तेमाल किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. शंकर रजक का कहना है कि इस बारे में सभी अस्पतालों से जानकारी ली जाएगी। जब दवा है तो उसका इस्तेमाल भी किया जाना अनिवार्य है। सदर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुषमा आलोक का कहना है कि नई दव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.