बुलंदशहर, दिसम्बर 26 -- डीएम श्रुति की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने सरकारी अस्पतालों में प्रसवों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि निजी अस्पतालों से बेहतर सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिससे अधिक से अधिक प्रसव सरकारी संस्थानों में हो सकें। डीएम श्रुति ने कहा कि प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि समय से डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाए। सीजेरियन प्रसव की सेवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा संगिनी को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं को पूर्व में ही खान-पान संबंधी जानकारी व आवश्यक सलाह दी जाए। ह...