फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 28 -- फर्रुखाबाद। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने अस्पतालों में फार्मासिस्टों की गैरहाजिरी पर कड़ी नाराजगी जतायी है। उन्होंने सभी ब्लाकों से इसको लेकर रिपोर्ट तलब कर ली है। उन्होंने यह भी मांगा है कि कौन से अस्पताल में कौन-कौन से उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। कोल्ड चयन कहां पर बाधित है। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने शमसाबाद के जर्जर अस्पताल को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिये। यह भी कहा कि समिति के माध्यम से निष्क्रिय कर्मचारियों को चिन्हित कर उन्हें सेवा मुक्त करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमओ से कहा कि रोजाना निगरानी रखें। इस दौरान टीकाकरण की प्रगति की जानकारी की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...