भागलपुर, जुलाई 30 -- - स्वास्थ्य विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से राज्यभर के सरकारी अस्पतालों पर नजर - ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं में चिकित्सकों की उपस्थिति की होगी पड़ताल यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल समेत राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।निगरानी प्रणाली विभाग के सचिव कुमार रवि द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब पटना स्थित स्वास्थ्य विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में रोस्टर के अनुरूप ओपीडी, आईपीडी और 24 घंटे संचालित इमरजेंसी सेवाओं में चिकित्सकों की उपस्थिति की निगरानी सीसीटीवी व अन्य बायोमेट्रिक व...